बिरधा (ललितपुर)। विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत जाखलौन क्षेत्र में मुख्य सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंशों को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा कार्रवाई की गई है। सड़क दुर्घटनाओं तथा जन-धन की संभावित हानि से बचाव के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कार्यालय जाखलौन द्वारा पूर्व में गो-पालकों को अपने पशु सुरक्षित रखने हेतु मुनादी एवं नोटिस के माध्यम से जागरूक किया गया था।

इसके बावजूद सड़कों पर निराश्रित गोवंश पाए जाने पर पंचायत स्तर पर कार्रवाई करते हुए कुल 32 गोवंशों को पकड़कर निकटतम जीरौन गो-आश्रय स्थल में सुरक्षित रूप से संरक्षित कराया गया है। यह कदम आमजन की सुरक्षा तथा पशुओं के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।

ग्राम पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके उपरांत यदि किसी निजी गो-पालक द्वारा अपने गोवंश को खुला छोड़ा जाता है और उससे किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित गो-पालक की होगी

ग्राम पंचायत की इस पहल से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और पशु संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश गया है ।

रिपोर्टर अटल बिहारी

Comments are closed.

Exit mobile version