कांकेर



01 फरवरी 2026
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा (भापुसे) के निर्देश पर जिले में “महिला रक्षा टीम” का शुभारंभ किया गया। इस विशेष टीम का उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
अधिकारियों का मार्गदर्शन:
अभियान का शुभारंभ एएसपी श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भानुप्रतापपुर), एएसपी श्री दिनेश कुमार सिन्हा (कांकेर), डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे और डीएसपी सुश्री विंकेश्वरी पिंदे की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
अभियान की मुख्य बातें:
जागरूकता अभियान: टीम स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोलिंग करेगी। महिलाओं को ‘अभिव्यक्ति ऐप’ और ‘SHe-बॉक्स’ (शिकायत पेटी) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विशेष शिविर: बाजार और मेलों में शिविर लगाकर घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, गुड-टच/बैड-टच और सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी जाएगी।
गोपनीय सहायता: किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या छेड़छाड़ की स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 94791-55925 जारी किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्ट : कैलाश साहू,
ब्यूरो चीफ, बस्तर।
मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version