डिंडौरी/शहपुरा।
शिक्षा के क्षेत्र में ग्राम पंचायत बरगांव की होनहार बेटी आस्था गौतम ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव निवासी आस्था गौतम का जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव में कक्षा छठवीं के लिए वेटिंग लिस्ट में चयन हुआ है।

आस्था, सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या प्रसाद गौतम एवं श्रीमती माया देवी गौतम की नातिन हैं। साथ ही वे पत्रकार आशीष कुमार गौतम एवं सुष्मा गौतम की सुपुत्री हैं। आस्था की इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

उनके चयन पर चाचा मनीष कुमार गौतम, चाची सीमा गौतम, संस्कार स्कूल शहपुरा के संस्था प्रमुख अविनाश लाला झारिया, सहित समस्त इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आस्था की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Comments are closed.

Exit mobile version