इंदौर मध्य प्रदेश
भगवान को अर्पित किया जाएगा निर्वाण लाडु, जैन पूजन पाने का वितरण घर-घर किया जा रहा
इंदौर। दिगम्बर जैन समाज में दीपावली पर्व जैन धर्म के अनुसार भगवान महावीर स्वामी जी का निर्वाण कल्याणक, निर्वाण लाडु महोत्सव और महापूजन का आयोजन 20 अक्टूबर को नहीं 21 अक्टूबर को होगा।
ये जानकारी देते हुए सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसाइटी इंदौर के संस्थापक राहुल सेठी, अध्यक्ष प्रभा नितेश जैन ओर पूर्व अध्यक्ष सोनम अभिषेक जैन ने बताया कि समाज में पिछले कुछ दिनो से भगवान महावीर स्वामी जी के निर्वाण पर्व को लेकर असमंजस बना हुआ था की कब ये पर्व मनाया जाए? इस शंका का समाधान मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज ने कर दिया है। संघस्थ ब्रह्मचारी महावीर भैया ने बताया कि मुनिश्री ने महापर्व के उपलक्ष्य में प्रवचन के माध्यम से समाजजन को कहा की 21 अक्टूबर को सुबह भगवान महावीर स्वामी जी का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया जाए। जैन धर्म के अनुसार भगवान महावीर का मोक्ष अमावस्या को सुबह के समय हुआ था। इसलिए 20 अक्टूबर को मोक्ष कल्याणक पर्व नहीं मनाया जाए। 21 अक्टूबर को कार्तिक सुदी अमावस्या को सुबह मोक्ष कल्याणक पर्व मनेया जाए। इस अवसर पर मंदिर जी में निर्वाण लाड्डु चढ़ाए जायेंगे। फिर गोतम गणधर स्वामी की केवलज्ञान की महापूजन होगी। इस महापर्व पर सुबह 8.30 बजे श्री पार्श्व पद्मावती धाम, साधना नगर एयरपोर्ट रोड पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा। धाम के गुरुजी श्री तेजकुमार जी सेठी (गोटू भैया) के सानिध्य में सभी धार्मिक क्रिया होगी।
दीपावली पूजन पाना का वितरण घर-घर किया जा रहा
वेलफ़ेयर सोसाइटी की सहआइटी प्रभारी सोनाली अंकित जैन, मार्गदर्शक पूजा कासलीवाल और मार्गदर्शक सुयश आशी जैन ने बताया कि महापर्व के पूजन हेतु मुनिश्री द्वारा रचयित पूजन पाना का निर्माण संस्था द्वारा करवाया गया है। इसकी 7000 प्रति इंदौर जैन समाज के सभी जिनालय में निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही संस्था द्वारा घर-घर भी पाने का वितरण किया जा रहा है। इससे कि सभी समाजजन विधि अनुसार दीपावली का पूजन कर सके। पूजन पाने का पूर्णयाजक कैलाश जी, अभिषेक, अभिनव, आशुतोष अभिनन्दन परिवार है। रिपोर्ट अनिल भंडारी



