रायपुर | राजधानी में नशामुक्त अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के साथ मिलकर एक प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 14.613 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित मेडीसाइन अस्पताल के पास वाली गली में कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री स्मृतिक राजनाला और श्री संदीप कुमार पटेल ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को घेराबंदी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार नितिन पवार (21 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र), किरन सीताराम काये (25 वर्ष, पुणे, महाराष्ट्र) और दीपक तोमर (33 वर्ष, मुरैना, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से कुल 14.613 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 7,30,650/- रूपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ आरोपियों से 2 मोबाइल फोन और नगदी भी जप्त की है। पूरी कार्यवाही में जप्त मशरूका की कुल कीमत 7,51,650/- रूपये बताई जा रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- छिंदवाड़ा पुलिस की कार्यवाही: एक ही रात में 122 वारंटियो को किया गिरफ्तार
- छिंदवाड़ा कांग्रेस ,भाजपा में टकराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग
- कांकेर पुलिस की नई पहल: सुरक्षा और गोपनीयता के लिए जिले में 15 स्थानों पर लगाई गईं शिकायत पेटियाँ
- महिला कमांडो बनीं सुरक्षा और जागरूकता की ढाल: खुर्सीपार में आयोजित हुआ भव्य प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन
- रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में गांजा जप्त
- धमतरी में फर्जी CID अधिकारी गिरफ्तार: स्कार्पियो पर ‘नेशनल क्राइम कंट्रोल’ का बोर्ड लगा जमा रहा था धौंस, पुलिस ने भेजा जेल
- मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा:समाजसेवी कुबेर राठी ने CM के जन्मदिन पर मेकाहारा और DKS में शुरू किया नियमित भंडारा
- राजधानी में नीट परीक्षार्थी की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में सनसनी
