छिंदवाड़ा में आगामी होली, रंगपंचमी, नवरात्र, रामनवमी, हनुमान जयंती, रमजान और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की।

बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।

✨ कलेक्टर का संदेश:
👉 सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहारों को आनंद और सौहार्द के साथ मनाएं।
युवाओं को शांतिपूर्ण और जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करें।

होली पर्व को लेकर विशेष निर्देश
02 मार्च — होलिका दहन
03 मार्च — धुरेंडी (रंग उत्सव)
08 मार्च — रंग पंचमी

मुख्य सड़कों और बिजली तारों के नीचे होलिका दहन न करें
हरे पेड़ों की कटाई से बचें — सांकेतिक होलिका दहन करें
बिना अनुमति लाउडस्पीकर उपयोग और जबरन चंदा वसूली पर सख्त कार्रवाई

ईद-उल-फितर 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी

त्योहारों के दौरान विशेष व्यवस्थाएं
पेयजल, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था
जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा
एम्बुलेंस, दवाइयां और फायर ब्रिगेड की उपलब्धता

प्रशासन और शांति समिति ने जिलेवासियों से अपील की —
त्योहार मिलजुलकर, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं — यही छिंदवाड़ा की पहचान है।

Comments are closed.

Exit mobile version