शिवपुरी। थाना फिजीकल पुलिस ने चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन में की गई है।
पुलिस अधीक्षक राठौर द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन-परिवहन, अवैध शराब, अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय से फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी तथा सीएसपी शिवपुरी के मार्गदर्शन में थाना फिजीकल पुलिस टीम ने दिनांक 19 फरवरी 2026 को कार्यवाही को अंजाम दिया।
इस दौरान माननीय न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 190/21, धारा 135 विद्युत अधिनियम में फरार चल रहे आरोपी घनश्याम पिता हल्कूराम यादव (आयु 55 वर्ष), निवासी करोदी कॉलोनी, शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम रही सक्रिय
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक नम्रता भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक उदल गुर्जर, प्रधान आरक्षक अमित कुमार, एवं सैनिक मनोज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर ध्रुव शर्मा शिवपुरी

Comments are closed.

Exit mobile version