रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 02 एसडीओपी ऑफिस, पुलिस लाइन एवं 05 थानों को मिला ISO (आईएसओ) प्रमाण पत्र

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों के मानकीकरण एवं सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी ऑफिस रतलाम, एसडीओपी ऑफिस जावरा, पुलिस लाइन रतलाम एवं जिले के 05 थानों को आई एस ओ प्रमाण पत्र मिला ।
पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम श्री जितेंद्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी सरवन श्री अर्जुन सेमलिया, थाना प्रभारी ताल श्री तूर सिंह डावर, थाना प्रभारी पिपलौदा श्री रमेश कोली, एवं थाना प्रभारी बरखेड़ा श्री रविन्द्र दंडोतिया को आई एस ओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को ISO मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली बनाए रखने हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुख पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, प्रशिक्षु आई पी एस श्री वैभव प्रिय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, पत्रकारगण उपस्थित रहे।

रतलाम से अनिल पोरवाल की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version