इंदौर

 

24 घंटे के भीतर पुलिस थाना एरोड्रम पुलिस ने शातिर चोर दबोचा

 

इंदौर- थाना एरोड्रम क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15/02/2026 को प्रार्थी ने अपने दोपहिया वाहन चोरी की घटना थाना एरोड्रम में दर्ज कराई थी इसी क्रम में 01 मीना चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज विवेक चौहान थाना प्रभारी एरोड्रम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर,सूचना संकलन एवं घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे लगभग 40-50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया । तकनीकी साक्ष्यों एवं पुलिस के अथक प्रयासों के आधार पर आरोपी जयगिरी गोस्वामी (उम्र 27 वर्ष), निवासी शक्ति नगर, एयरपोर्ट, इंदौर को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने टीवीएस ज्यूपिटर वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया गया आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटर कीमत लगभग ₹40,000/ सहित गिरफ्तार कर लिया इस खुलासे में और उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तरुण सिंह भाटी, प्र.आर. 395 विजय तिवारी, प्र.आर. 1329 विलियम सिंह, प्र.आर. 3164 दीपू यादव, आर. 1374 जोगेश लश्करी, आर. 197 अमर जाटव एवं आर. 930 राहुल शर्मा ने अहम भूमिका निभाई

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version