ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर पुलिस ने राजस्थान से दबोचे दो और साइबर ठग, ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर की थी लाखों की धोखाधड़ी
रायपुर: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) श्री अमरेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत पुलिस टीम ने राजस्थान से दो मुख्य आरोपियों, आशीष परिहार और लक्ष्मन देवासी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर प्रार्थी पारस कुमार धीवर से 24 लाख और ललित साहू से 34 लाख रुपये की बड़ी ठगी की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी श्री अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान बैंक खातों और टेलीग्राम डेटा के सूक्ष्म विश्लेषण से पुलिस आरोपियों तक पहुँचने में सफल रही। इस प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे मिली लीड के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के अजमेर और पाली जिले में दबिश देकर इन नए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न 13 साइबर सेल और थानों में भी मामले दर्ज हैं। श्री अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने इस बड़ी कार्यवाही के साथ ही आम नागरिकों को सचेत किया है कि वे किसी भी अनजान नंबर से मिलने वाले टास्क या जॉब ऑफर के झांसे में न आएं और काम शुरू करने के नाम पर किसी भी प्रकार का भुगतान न करें। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज
Trending
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं में लटका ताला, पदस्थापना न होने से मरीज परेशान, करोड़ों की लागत से भवन बना, सिर्फ सोपीस
- हथियार के साथ पुराना अपराधी नंदू शर्मा गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई
- बिग ब्रेकिंग तिफरा इंडस्ट्रीज एरिया में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग गोदाम के मालिक का कहना है
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं में लटका ताला, पदस्थापना न होने से मरीज परेशान, करोड़ों की लागत से भवन बना, सिर्फ सोपीस
- ‘वाइट हाउस’ के सामने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा एक्शन, काटे गए चालान
- ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर पुलिस ने राजस्थान से दबोचे दो और साइबर ठग, ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर की थी लाखों की धोखाधड़ी
- इमलिया धान खरीदी केंद्र में फर्जी तौल का आरोप, एक ही नाम से तीन गांवों के खसरा नंबर पर तुली धान, नियमों पर उठे सवाल
- दमुआ पुलिस निरीक्षक प्रमोद सिरसाम जी, सहायक उपनिरीक्षक शैलेश ठाकुर जी



