पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

• चौकी कंडरका, थाना बेरला में जुआ एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 04 जुआडियों से नगदी रकम 6,700/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त।
———————————–
*बेमेतरा/ पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम गुधेली रूसे खार खेत में रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ी से नगदी रकम 6,700/- रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।

13 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी कंडरका टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गुधेली राइस मिल ईटा भट्टा के पिछे खेत में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर चौकी कंडरका पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए।

जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियानो 01. रामप्रताप साहू उम्र 45 वर्ष, निवासी गुधेली, 02. दिलीप साहू उम्र 44 वर्ष, निवासी गुधेली, 03. मनीष साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी गुधेली, 04. शैलेन्द्र निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी गुधेली, चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 6,700/- रूपये एवं 52 पत्ती तास, प्लास्टिक बोरी फट्टी को जप्त किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सउनि तुलाराम देशमुख, आरक्षक मुरली सोनी, योगेश साहू, यशवंत यादव सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version