डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत: डिंडौरी में 4.34 करोड़ रुपये की लंबित मजदूरी का भुगतान

डिंडौरी। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्यरत श्रमिकों को राहत मिलने लगी है। सीईओ जिला पंचायत डिंडौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान लगातार किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी राशि के माध्यम से अब तक लगभग 4 करोड़ 34 लाख रुपये की लंबित मजदूरी का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शेष बकाया मजदूरी के भुगतान की प्रक्रिया भी शासन स्तर पर निरंतर जारी है। प्रशासन पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी कर रहा है, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी श्रमिकों को समय पर उनका पारिश्रमिक मिल सके।

जिला पंचायत स्तर से भुगतान प्रक्रिया को तेज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मनरेगा श्रमिकों को उनके श्रम का पूरा मूल्य समयबद्ध रूप से प्राप्त हो, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व्यवस्था मजबूत बनी रहे और श्रमिकों को आर्थिक संबल मिल सके।

Leave A Reply

Exit mobile version