ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
बिलासपुर /नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, लिंगियाडीह वार्ड वासियों ने किया चक्का जाम

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा में उस वक्त जमकर हंगामा हो गया जब लिंगियाडीह वार्ड के बड़ी संख्या में रहवासी अपनी मांगों को लेकर पहुंच गए। आरोप है कि उनकी समस्याएं नहीं सुनी गईं, जिसके बाद नाराज़ लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
महिलाओं और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में सड़क पर बैठकर जोरदार नारेबाजी की गई। गार्डन कॉम्प्लेक्स निर्माण के नाम पर गरीबों को बेघर करने का आरोप लगाते हुए महापौर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ।
प्रदर्शन में लिंगियाडीह पार्षद,, दिलीप पाटिल, पार्षद शहजादी कुरैशी, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
चक्का जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
👉 प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम ब्यूरो राजा जनक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version