खाकी का मानवीय चेहरा,घायल गौवंश को बचाया
दबोह
खाकी का मानवीय चेहरा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने घायल गौवंश को बचाया, क्षेत्र में हो रही सराहना,कर्तव्य के साथ-साथ मानवता की सेवा कैसे की जाती है इसकी एक जीवंत मिसाल दबोह में देखने को मिली यहाँ थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने न केवल अपनी ड्यूटी निभाई,बल्कि सड़क किनारे तड़प रही एक घायल गाय की जान बचाकर जीव दया का अनुपम उदाहरण पेश किया है।मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है और अत्यधिक रक्त बहने के कारण उसकी स्थिति नाजुक है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिना देर किए अपनी टीम को मौके पर भेजा तत्परता से बची जान थाना प्रभारी ने केवल औपचारिकता नहीं निभाई बल्कि तुरंत प्राथमिक उपचार मौके पर ही पशु चिकित्सकों को बुलवाया और स्वयं खड़े रहकर उपचार कराया सुरक्षित स्थान पर शिफ्टिंग घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर भिजवाने के लिए वाहन की व्यवस्था की सेवा भाव जब तक गाय की स्थिति स्थिर नहीं हो गई, वे मौके पर मौजूद रहे।
गौरक्षकों और स्थानीय लोगों में उत्साह
पुलिस के इस संवेदनशील रवैये को देखकर स्थानीय गौरक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है गौरक्षक संतोष चौहान,राममोहन तिवारी, शिवकुमार तिवारी का कहना है कि अक्सर पुलिस को सख्त रूप में देखा जाता है, लेकिन आज थाना प्रभारी के इस रूप ने हमारा दिल जीत लिया। इससे हमें भी समाज सेवा की नई प्रेरणा मिली है समाज के लिए संदेश यह घटना सिद्ध करती है कि पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि समाज की हर समस्या और हर जीव के संरक्षण के लिए तत्पर है थाना प्रभारी के इस कार्य की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है और सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें ‘रियल हीरो’ बता रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की संवेदनशीलता ही पुलिस विभाग की छवि को उज्ज्वल बनाती है और समाज में आपसी सहयोग की भावना को प्रबल करती है बीते रोज दबोह थाना प्रभारी ने गौसेवा के लिए 51000 हजार रुपए दान किए थे
✍️पत्रकार सुधांशु मुदगिल “पुलिसवाला”



