इंदौर

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने कई पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया

 

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर उनके कार्य की प्रशंसा की

जो पुलिस कर्मी को पुरुस्कृत किया उनकी लिस्ट इस प्रकार है

उनि प्रविण जाधव, आर 3527 नारायण सिंह, आर 3418 कमलेश चोरे थाना राऊ – अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के विरूध्द कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर 62 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमती लगभग 6,31,170 रुपये की जप्त करने मे सराहनीय कार्य करने पर।

प्र.आर 3202 ओमप्रकाश थाना मल्हारगंज – ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे के अंदर नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

आर 3896 भूपेश शर्मा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) कार्यालय नगरीय इंदौर – थाना मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत चरण पादुका यात्रा के दौरान 15 वर्षीय बालिका का तबीयत खराब होने से तत्काल अस्पताल पहुचाने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

कार्य. सउनि मनोज कुमार दुबे, प्र.आर. 2732 नागेंद्र यादव थाना आजादनगर – थाना आजाद नगर के प्रकरण मे चोरी के आरोपी गिरफ्तार कर माल मश्रुका जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

उनि अजय मार्को, कार्य.सउनि जगन्नाथ गुर्जर, कार्य.प्र.आर 1173 राजेंद्र देशमुख थाना कोतवाली – अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को 605 क्वाटर शराब व कार जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

उनि अक्षय खडिया, प्रआर.1827 अजय ठाकुर, प्रआर 3090 संदीप सिंह थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सहित आरोपी को गिरफ्तरा कर 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।

आर 1887 जितेंद्र सिंह, आर 3404 रंजीत सागोरे, आर 4870 प्रशांत, कार्यालय पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरीय इंदौर – ई-एचआरएमएस पोर्टल पर नगरीय पुलिस के कर्मचारियो की सेवा पुस्तिका ऑनबोर्ड समय सीमा मे करने सराहनीय भूमिका निभाने पर।

म.आर.259 टोनिका मौर्य थाना यातायात- आईटी पार्क पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

आर 3436 नीरज तिवारी थाना यातायात- ट्रैफिक प्रहरी अभियान हेतु तकनीकी कार्य (गुगल फार्म, क्युआर कोड एवं तकनीकी प्रजेंटेशन तैयार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर।

म.आर 4631 मंजू थाना यातायात- इंडस्ट्री हाउस चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय भूमिका निभाने पर किया

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version