दीपक धनगर को शिक्षा में पी-एच.डी. की उपाधि: शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में बढ़ाया मान
भिलाई/दुर्ग: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने श्री दीपक धनगर को शिक्षा (Education) विषय में पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने अपना शोध “विद्यार्थियों की बहुबुद्धि का उनकी अधिगम शैली एवं शैक्षिक प्रदर्शन पर प्रभाव का अध्ययन” विषय पर पूर्ण किया।
डॉ. धनगर ने यह शोध कार्य डॉ. प्रीती गुरनानी एवं सह-निर्देशिका डॉ. के. नागमणि (कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई) के मार्गदर्शन में संपन्न किया। वर्तमान में डॉ. धनगर श्री रावतपुरा सरकार संस्थान, कुम्हारी में सहायक प्राध्यापक के पद पर सेवारत हैं।
सफलता का श्रेय और बधाई
डॉ. दीपक धनगर ने अपनी इस सफलता का श्रेय:
पिता: श्री रामजीवन धनगर (गुरूजी) एवं माता: श्रीमती आशा बाई धनगर
धर्मपत्नी: प्रियंका धनगर एवं बड़ी बहन: श्रीमती योगिता बाली धनगर
मार्गदर्शक: अपने गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया।
उनकी इस उपलब्धि पर रावतपुरा संस्थान के सहयोगियों, परिजनों, मित्रों और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- जनसुनवाई के दिन भी बंद रहा पंचायत भवन, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
- रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 13 किलो गांजा जब्त
- धमतरी पुलिस का दबदबा: अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा में हासिल की बड़ी कामयाबी
- पुलिस कमिश्नर इंदौर ने कई पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया
- छिंदवाड़ा: बिना जांच बन रहे कार के PUC सर्टिफिकेट ,सड़क किनारे अवैध PUC सेंटर सक्रिय
- ताँवरबाहरा में 11 से 15 फरवरी तक श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन
- दीपक धनगर को शिक्षा में पी-एच.डी. की उपाधि: शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में बढ़ाया मान
- गाडरवारा एसडीओपी के निर्देश पर थाना चीचली प्रभारी 24 घंटे में ।