फिजीकल पुलिस की त्वरित कार्यवाही — 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!
शिवपुरी। शहर में हुई एक सनसनीखेज वारदात में फिजीकल पुलिस ने महज दो घंटे में जान से मारने की नियत से ज़हर पिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 8 फरवरी 2026 को फरियादिया बेवी जाटव पुत्री भरत जाटव उम्र 19 वर्ष निवासी करोदी कॉलोनी, शिवपुरी ने सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में रिपोर्ट किया कि आरोपी दिलीप धाकड़ उसे घर से बहला-फुसलाकर ग्वालियर बायपास रोड की ओर ले गया। वहां उसने जबरन शराब पिलाई और जान से मारने की नीयत से इल्ली मार दवाई पिला दी। इसके बाद आरोपी युवती को अस्पताल में छोड़कर भाग गया।
फरियाद पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 23/26 धारा 109(1), 123 बी.एन.एस., 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं सीएसपी शिवपुरी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल टावर लोकेशन की सहायता से उसे कोलारस ग्राम मोहराई से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, इल्ली मार दवाई की डिब्बी, शराब व बियर की कैन भी बरामद की गई। आरोपी को आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सिर्फ 2 घंटे में की गई गिरफ्तारी फिजीकल पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही का उदाहरण है।
सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक नम्रता भदौरिया, सउनि नारायण सिंह, प्रआर अंकित सिंह , प्रआर विजय सेंगर , आर देवेंद्र रावत, आर नरेंद्र राठौर , आर हरिओम यादव , आर प्रेम सिंह एवं महिला आर रुबी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

रिपोर्टर ध्रुव शर्मा शिवपुरी

Leave A Reply

Exit mobile version