भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गरियाबंद में जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रथम परिचयात्मक बैठक एवं केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा की गई तथा बजट के जनकल्याणकारी प्रावधानों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा रहीं, जिन्होंने केंद्रीय बजट को महिला सशक्तिकरण, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम है और इससे देश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा ने की। उन्होंने महिला मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट रूप से उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, शिक्षिका एवं वक्ता श्रीमती मृदुला निर्मलकर, तारक दीदी, भारती साहू, पुष्पा साहू, डाली मधुनत्थानी, ममता यादव, प्रियंका, प्रतिभा हुमने, प्रगति देवांगन, माही यादव, पुष्पा यादव, सुमन देवांगन, अर्चना उपाध्याय, नीलिमा यादव, पुष्पलता सिन्हा, संगीता साहू, सुहाग पांडे, चित्रलेखा ध्रुव, तोकेश्वरी मांझी, हेमलता ध्रुव, लीना दुबे, दुलारी साहू, वेदिका वासनिक, राही, रजनी लहरे एवं बबीता सेन सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मंजरी गुप्ता द्वारा किया गया।
अंत में संगठन को मजबूत करने एवं केंद्रीय बजट की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Comments are closed.