छिंदवाड़ा -अम्बाड़ा पुलिस ने निकला 3 नामजद अपराधी सगे भाइयों का जुलूस ,
*
जुन्नारदेव/गुढ़ी।
क्षेत्र में लंबे समय से आतंक और गुंडागर्दी फैलाने वाले तीन सगे भाइयों के खिलाफ जुन्नारदेव-अम्बाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जुलूस के रूप में न्यायालय पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जगोतिन मसराम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि—

“गुंडाई, दादागिरी, लफंगाई और असामाजिक गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”

क्या है मामला

पीड़ित अनिल बरकडे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि तीनों आरोपी भाई—
विकास उर्फ मोनू

विशाल उर्फ झंडू

आकाश उर्फ टिब्बू कहार

एक राय होकर सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच करते थे, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते थे और क्षेत्र में दहशत फैलाकर लोगों से गुंडा टैक्स वसूली की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही अम्बाड़ा चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने थाना प्रभारी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को पैदल जुलूस के रूप में न्यायालय ले जाया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

सख्त संदेश

थाना प्रभारी श्रीमती जगोतिन मसराम ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में जुन्नारदेव थाना प्रभारी, अम्बाड़ा चौकी प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

अमित मिश्रा _ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला PRESS

Leave A Reply

Exit mobile version