छत्तीसगढ़:
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय अनियमितताओं और विभागीय गोपनीयता भंग करने के गंभीर आरोपों के चलते यह कड़ी कार्रवाई की गई है।
जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
शासन के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर की गई प्राथमिक जांच में डीएसपी वर्मा के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले हैं। करीब 1475 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट में बताया गया है कि डीएसपी ने न केवल अपने पद का दुरुपयोग किया, बल्कि अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त कर अनुपातिक संपत्ति भी अर्जित की। जांच के दौरान उनके द्वारा दिए गए बयानों और तकनीकी साक्ष्यों (व्हाट्सएप चैट) में भारी विरोधाभास पाया गया है।
संवेदनशील जानकारियां कीं साझा
निलंबन का एक बड़ा कारण रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के साथ डीएसपी की व्हाट्सएप चैट है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, कल्पना वर्मा ने पुलिस विभाग से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारियां बाहरी व्यक्ति के साथ साझा कीं। इसे शासन ने सुरक्षा और गोपनीयता के साथ बड़ा समझौता माना है।
सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीएसपी वर्मा का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत है। अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के इन आरोपों के चलते उन्हें सेवा से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के नियम
नया मुख्यालय: निलंबन के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर निर्धारित किया गया है।
भत्ता: उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
अनुमति: बिना पूर्व अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- भाजपा कार्यालय गरियाबंद में केंद्रीय बजट संवाद एवं जिला महिला मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक सम्पन्न
- दलौदा पुलिस द्वारा चोरी करने वाली मुल्तानी गेंग को पकडने में मिली सफलता
- राजधानी में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
- डम्प कर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को गरियाबंद पुलिस ने बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है
- ,रायपुर: उरला इंडस्ट्रियल एरिया की तार फैक्ट्री में भीषण आग, 22 किमी दूर से दिखा धुएं का गुब्बार
- राजगढ़ संसद श्री रोडमल नागर ने शनिवार को गुना में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आयोजित पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
- छिंदवाड़ा -अम्बाड़ा पुलिस ने निकला 3 नामजद अपराधी सगे भाइयों का जुलूस ,
- राम जानकी मंदिर के महंत सुरेंद्र दास जी महाराज ने गो सम्मान आह्वान अभियान को दिया पूर्ण समर्थन



