पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षकसंतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में ,थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर कि ग्राम बचैया मरघटाई भाटिया के पास कुछ लोग रूपये-पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है , सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जो कुछ लोग जुआ खेल रहे थे घेराबंदी कर पकड़ा जाने पर अपना नाम __1. संजय व्यास पिता रघुवीर प्रसाद व्यास उम्र 52 वर्ष ,2. विवेक श्रीवास पिता रामदयाल श्रीवास उम्र 34 वर्ष,3. संतोष पटेल पिता भारत पटेल उम्र 36 वर्ष 4.रामलाल पिता मगनलाल कोरी उम्र 53 वर्ष सभी निवासी ग्राम बचैया थाना बहोरीबंद जिला कटनी को घेराबंदी कर तास पत्तो से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकडा गया जुआरियो के पास एवं फड 3900/- रूपये एवं 52 तास पत्ते जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखलेश दाहिया, सउनि ध्रुव सिंह , प्र.आर. भोलाराम गुप्ता, सुनील बागरी आर. आकाश साहू, बृजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
जितेंद्र मिश्रा कटनी

Comments are closed.

Exit mobile version