भाजपा बिलासपुर शहर जिला कोर ग्रुप की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर शहर जिला की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। जिसमे महर्षि बाजपेयी को बिलासपुर शहर जिला के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व महर्षि भाजयुमों उत्तर मंडल सरकंडा के मंडल अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके है। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए लगातार आंदोलनों में महती भूमिका निभाई थी उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला टीम में इस बड़े पद का दायित्व सौंपा गया है |
महर्षि ने अपनी नियुक्ति पर बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल , भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर , भाजपा शहर जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये भाजपा पार्टी ही है जहाँ कार्यकर्ताओ की मेहनत को असली सम्मान मिलता है ||

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Comments are closed.

Exit mobile version