आरोपियों के विरूद्ध थाना नौरोजाबाद में 8,21,22 स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम एवं 13 औषधि (नियंत्रण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

लोकेशन उमरिया
संवाददाता इनायत अहमद

पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी द्वारा अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्यवाही करने के लिये समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है । पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देश के पालन में थाना नौरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.01.2026 को सायंकालीन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना कि नीलेश गुप्ता, अंकित गुप्ता एवं सूजल गुप्ता निवासी बन्नानाला बरही अपने घर में अवैध मादक पदार्थ नशीली सिरप कोरेक्स बिक्री हेतु रखे हुये है । पुलिस टीम ने प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं प्रावधानों के तहत विधिसंगत कार्यवाही करते हुये संदेहियों के घर पहुंचकर उनके घर की तलाशी ली गई जिस पर उनके पास से 10 नग शीशी नशीली सिरप मिली । आरोपियों के कब्जे से उक्त 10 नग नशीली सिरप जप्त कर इसके संबंध में पूछताछ की गई जिस पर नीलेश गुप्ता के द्वारा नशीली सिरप अंशु गुप्ता से ग्राम देवगवां में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास खेत में बने मकान से बिक्री हेतु खरीद कर लाना बताया । आरोपी नीलेश गुप्ता के कथन के आधार पर अंशु गुप्ता के खेत के मकान पर पुलिस टीम द्वारा प्रावधानों के तहत विधिसंगत कार्यवाही करते हुये घर की तलाशी ली गई जिस पर अंशु गुप्ता के घर से तीन नग खाकी रंग का कार्टून में कुल 326 नग शीशी नग नशीली सिरप मिली जिसे आरोपी के कब्जे से जप्त किय़ा गया । इस प्रकार प्रकरण में कुल 336 नग शीशी नशीली सिरप जप्त कर चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपीगण जिनके विरूद्ध कार्यवाही की गई –

  1. नीलेश गुप्ता उम्र 20 साल निवासी बन्ना नाला बरही थाना नौरोजाबाद ।
  2. अंकित गुप्ता उम्र 23 साल निवासी बन्ना नाला बरही थाना नौरोजाबाद ।
  3. सूजल गुप्ता उम्र 21 साल निवासी बन्ना नाला बरही थाना नौरोजाबाद ।
  4. अंशु गुप्ता उम्र 20 साल निवासी निवासी बन्ना नाला बरही थाना नौरोजाबाद ।
    उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक उमरिया, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया, अनु. अधि. पुलिस पाली के निर्देशन में थाना प्रभारी नौरोजाबाद उनि बालेन्द्र शर्मा, उनि कोमल दीवान, सउनि दिनेश तिवारी, सउनि अनिल सिंह, प्र.आर. अवधेश दाहिया, आर. नरेन्द्र सुल्खे, आर. रावेन्द्र मौर्य, आर. बृजेश यादव, आर. अमरीश गौतम थाना नौरोजाबाद की सराहनीय भूमिका रही है ।

Comments are closed.