रायपुर | दिनांक: 27.01.2026
राजधानी की सड़कों पर पटाखों जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्रमुख कार्यवाही की झलकियां:
कुल कार्यवाही: तेज आवाज वाले मोडिफाई सायलेंसर लगे 65 बुलेट वाहन जब्त किए गए।
जुर्माना: प्रत्येक वाहन चालक पर 5,000-5,000 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया।
सख्त कदम: पुलिस ने मौके पर ही अमानक सायलेंसर निकलवाए। वाहन स्वामियों को मानक (कंपनी फिटेड) सायलेंसर लगवाने के बाद ही वाहन सुपुर्द किए गए।
क्यों हुई कार्यवाही?
अधिकारियों के अनुसार, मोडिफाई सायलेंसर से निकलने वाली अचानक ‘पटाखे’ की आवाज से अन्य वाहन चालक घबराकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। यह न केवल ध्वनि प्रदूषण है, बल्कि भारतीय न्याय संहिता और मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन भी है।
अपील: रायपुर पुलिस ने वाहन स्वामियों सहित ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे अमानक सायलेंसर का उपयोग या विक्रय न करें, अन्यथा उनके फर्म के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.