प्रेस नोट
दिनांक : 25.01.2026
जिला : विदिशा

थाना गंजबासौदा शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई—ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के कुशल निर्देशन में जिलेभर में अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना गंजबासौदा शहर पुलिस को एक नाबालिग बालिका की दस्तयाबी में सफलता प्राप्त हुई।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 23.01.2026 को फरियादी द्वारा थाना गंजबासौदा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला – फुसलाकर भगा ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 37/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सतत पतारसी की गई।

परिणामस्वरूप दिनांक 24.01.2026 को नाबालिग बालिका को रेल्वे स्टेशन गंजबासौदा से सकुशल दस्तयाब किया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय में कथन कराए जाकर बालिका को विधिवत रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक संजय वेदिया, उनि सियाराम शर्मा, आरक्षक सुरजीत, महिला आरक्षक द्रोपती एवं महिला आरक्षक शिवानी की सराहनीय भूमिका रही।

वर्ष 2025–2026 की प्रमुख उपलब्धि:
“ऑपरेशन मुस्कान” के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप विदिशा पुलिस द्वारा वर्ष 2025–2026 में अब तक 352 से अधिक गुमशुदा/अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है।

विदिशा पुलिस के सोशल मीडिया से जुड़ें:
🔹 facebook.com/VidishaPolice
🔹 x.com/sp_vidisha
🔹 instagram.com/vidisha_police

Leave A Reply

Exit mobile version