अयोध्या विश्वकर्मा ने फिर जीता प्रेस क्लब ऑफ सिवनी का अध्यक्ष पद

सिवनी (मध्यप्रदेश):
पूरे मध्यप्रदेश में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रेस क्लब ऑफ सिवनी के चुनाव रविवार, 9 नवम्बर को नगर के बाहुबली होटल में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए।
इस चुनाव में एक बार फिर अयोध्या विश्वकर्मा ने सभी सदस्यों का विश्वास जीतते हुए अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अयोध्या विश्वकर्मा, मोनू राकेशिया और वाहिद खान प्रत्याशी थे, जिनमें से अयोध्या विश्वकर्मा ने बाजी मारी और पुनः अध्यक्ष चुने गए।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में विनोद दुबे को 57 वोट तथा काबिज खान को 56 वोट प्राप्त हुए।
सचिव पद पर राजेन्द्र (पिंटू) तरवरे,
सहसचिव पद पर अभिनय जैन और संदीप लाहौरिया,
तथा कोषाध्यक्ष पद पर संजू क्रिडिया निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणामों से प्रेस क्लब के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया।
सदस्यों का मानना है कि नई कार्यकारिणी से पत्रकारों में एकता और उनके अधिकारों की मजबूती को नया बल मिलेगा।

> 🖋️ रिपोर्ट — जितेन्द्र बघेल, सिवनी (म.प्र.)

Leave A Reply

Exit mobile version