इंदौर मध्य प्रदेश
आस्था जैन उपविजेता रही, दिगंबर जैन समाज का बड़ा आयोजन संपन्न
इंदौर। सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसायटी इंदौर और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता द्वारा मिसेज़ सावन 2023 का आयोजन रखा गया। इसमें 62 वर्षीय सूरज देवी जैन ने यह ख़िताब जीता है।
जानकारी देते हुए आयोजन की मुख्य सयोजक सोनम जैन अभिनंदन, कोआर्डिनेटर सलोनी जैन और पूजा कासलीवाल ने बताया की ये प्रतियोगिता धार रोड स्थित बालकृष्ण बाग परिसर में आयोजित हुई। इस आयोजन के आयोजक युवा प्रकोष्ठ के संस्थापक अध्यक्ष राहुल सेठी थे। इसमें शहर के अलग-अलग कॉलोनी की 30 महिलाओं ने भागीदारी की थी। अंतिम राउंड में 8 महिलायें सिलेक्ट हुई। जिनकी फिर चार राउंड की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मिसेज़ सावन 2023 का ख़िताब 62 वर्षीय सूरज देवी जैन ने जीता। इसी प्रकार आस्था जैन इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। महिला प्रकोष्ठ की मंत्री जूली जैन, छवि जैन और प्रिया जैन ने बताया कि इस अवसर पर बच्चो की फ़ेंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सभी बच्चे स्वतंत्रता सैनानी बन कर आये थे। कोई महात्मा गांधी तो कोई चाचा नेहरू, शहीद भगत सिह, देवी अहिल्या बाई होलकर बन कर आये थे। दोनों ही प्रतियोगिता के निर्णायक कल्पना जैन, ख़ुशबू सेठी, प्रभा जैन आदि थे। रिपोर्ट अनिल भंडारी
Leave a comment