नारायणपुर,
21 जून 2024 / श्री अमित भाटी, सेनानी 53वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, श्री अरविन्द कुमार कश्यप, उप सेनानी (जी०डी०) एवं डा० सपना, चिकित्सा अधिकारी तथा बहादुर हिमवीरों ने 21 जून 2024 को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल जेलवाडी परिसर में 10वें अर्न्तराष्ट्रीय योग सत्र का सामुहिक रुप से आयोजन किया गया। योग के दोरान योग प्रशिक्षक द्वारा सुक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम एवं घ्यान का अभ्यास करवाया गया।
योग सत्र के पश्चात श्री अमित भाटी, सेनानी, 53वीं वाहिनी ने अपने सम्बोधन में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। हर वर्ष इस दिन को खास थीम के साथ मनाया जाता है जिसका उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरुकता बढाना होता है। इस साल का योग दिवस ‘योग फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी की थीम पर मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के लिये बेहद खास है कयोंकि योग के मामले में भारत को विश्व गुरु माना जाता है। इस दिन भारत में कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। योग का सभी के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पडता है। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति बडे से बडे तनाव से छुटकारा पा सकता है। नक्सल परिदृष्य में जवानो को बेहद ही तनावपूर्ण माहोल में अपने कार्यों को निष्पादित करने एवं ऑफिस तथा पारिवारिक समस्याओं के चलते हर दूसरा व्यक्ति तनाव से ग्रस्त है। एसे में प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रुप से योग करने की सलाह दी जाती है। योग करने से न केवल मानसिक शांन्ति मिलती है बल्कि सोचने समझने की क्षमता के साथ साथ शारीरिक दक्षता में भी वृद्धि होती है। योग के माध्यम से बल के सभी बहादुर जवानों को उनकी दिनचर्या में योग का आवश्यक स्थान देने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त सी०ओ०बी० कुकराझोर, आकाबेडा, कस्तुरमेटा एवं मोहंदी में भी हिमवीरों ने योग के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जिसमे आसपास की स्थानीय जनता ने भी तत्परता के साथ भाग लिया। योग प्रशिक्षक द्वारा वर्तमान परिदृष्य में योग का क्या महत्व होता है के बारे में विस्तार से समझाया तथा अपने सार्वजनिक जीवन में योग को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
पुलिस वाला न्यूज़ नारायणपुर
Leave a comment