Policewala
Home Policewala 38 वे नेशनल गेम्स में मॉडर्न पेंटाथेलॉन गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ से 3 तकनीकी विशेषज्ञों का चयन
Policewala

38 वे नेशनल गेम्स में मॉडर्न पेंटाथेलॉन गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ से 3 तकनीकी विशेषज्ञों का चयन

मुंबई/रायपुर. 38वीं नेशनल पेंटाथलाॅन गेम्स का आयोजन 8 फरवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ मार्डन पेंटाथलाॅन एसोसिएशन के तीन वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

                                 

      प्रमोद सिंह ठाकुर                                                                  दिलीप कुमार विश्वकर्मा                                           

प्रमोद सिंह ठाकुर, दिलीप कुमार विश्वकर्मा और सुनील कुमार पाल इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष तकनीकी विशेषज्ञों के रूप में निर्णायक मंडल में शामिल किए गए हैं।

                  सुनील पाल

पेंटाथलॉन गेम्स प्राचीन ग्रीस में दर्ज किया गया था और यह प्राचीन ओलंपिक खेलों का हिस्सा हुआ करता था। प्राचीन ओलंपिक पेंटाथलॉन के लिए एक दिन में पाँच इवेंट लड़े जाते थे , जिसमें लंबी कूद , भाला फेंकना और डिस्कस फेंकना शामिल था , उसके बाद स्टेडियन (एक छोटी पैदल दौड़) और कुश्ती होती थी। यह 19वीं सदी के अंत में एक सैनिक द्वारा आवश्यक कौशल पर केंद्रित था, जिसमें शूटिंग, तैराकी, तलवारबाजी , घुड़सवारी और क्रॉस कंट्री दौड़ की प्रतियोगिताएँ होती थीं। आधुनिक पेंटाथलॉन का एक प्रमुख पहलू अंक प्रणाली है, जिसके तहत प्रत्येक प्रतियोगी को प्रत्येक विशिष्ट स्पर्धा में उसके प्रदर्शन के आधार पर एक निश्चित संख्या में अंक दिए जाते हैं। कुल मिलाकर विजेता वह प्रतियोगी होता है जिसके पाँचों पेंटाथलॉन स्पर्धाओं के अंत में सबसे अधिक अंक होते हैं।

रिपोर्ट-मयंक श्रीवास्तव

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

EVA वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा JMD इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में भी लगी इंदौर पुलिस की सायबर पाठशाला।

इंदौर मध्य प्रदेश स्टूडेंट्स ने जाने विभिन्न सायबर फ्रॉड व इनसे बचने...

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी थाना भँवरकुआ इंदौर की गिरफ्त मे

इंदौर मध्य प्रदेश आरोपी भँवरकुआ क्षेत्र मे पढने वाले छात्र व नवयुवको...

टीआई मॉल इंदौर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों ने सीखें सायबर फ्रॉड से बचने के तरीके।

इंदौर मध्य प्रदेश इंदौर पुलिस और चमेलीदेवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने मिलकर,...