फिरोजाबाद
सिरसागंज:- विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद शाखा के तत्वाधान में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्यवक अश्वनी कुमार जैन एवं शक्ति की जिला समन्वयक श्रीमती पूनम जैन के संयोजन में विज्ञान कैम्प के छठवें दिवस पर पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती विज्ञान भारती के कार्यालय पर अत्यंत हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ राज्य मीडिया समन्यवक अश्वनी कुमार जैन एवं श्रीमती पूनम जैन ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के विषय में प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के विभिन्न संस्मरण को बताते हुए उनकी ईश्वर के प्रति भक्ति की व्याख्या की।
श्रीमती पूनम जैन ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रितम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन कला, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई, उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें आदर्श शासक बनाया।
इस अवसर पर ईशू कुमार, मुकुल कुमार, समीर खान, हर्ष कुमार, मनीष कुमार, रोहित, रितिक, दीक्षा, तनु, स्वीटी तिवारी, माधुरी, ऐंजल यादव, संगम, भावना, करिश्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
Leave a comment