रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह
रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, गुढ़ियारी के गोंदवारा इलाके में श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी में भीषण आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। आग लगने से पुरे आसमान में धुएं के गुबार उठ गए है। सुचना पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार फोम फैक्ट्री में करीब सात मजदूर काम कर रहे थे,
पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दो महिला सरोरा निवासी 2 महिलाओं यमुना और रामेश्वरी आग में झुलस गई है और अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया है। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर तथा एएसपी, तथा समस्त अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
रिपोर्ट-मयंक श्रीवास्तव
Leave a comment