भोपाल,मध्यप्रदेश
दिनांक 25 अक्टूबर 2024
भोपाल-प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में सर्जरी हुई है। आधी रात को पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। एक साथ 7 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सभी अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के हैं।
ये पुलिस अधिकारी प्रदेश के सागर,इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, मुरैना और बालाघाट के पुलिस अफसर हैं। देर रात शासन ने इनके तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार दिनेश कुमार कौशल को रीवा जोनल SP विशेष शाखा बनाया गया है और जितेंद्र सिंह को इंदौर SP एटीएस बनाया गया है। वहीं बिट्टू सहगल को उप सैनानी 13 वी वाहिनी ग्वालियर बनाया गया और दिलीप सिंह तोमर को SP EOW बनाया गया। इसके अलावा गोपाल सिंह धाकड़ को एडिशनल एसपी मुरैना बनाया गया और अरविंद सिंह ठाकुर को SP EOW रीवा बनाया गया। देवेंद्र कुमार यादव को भी SP EOW सागर बनाया गया है।
रिपोर्ट-दिग्विजय सिंह सेंगर
Leave a comment