मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण बस्तर (Chhattisgarh Monsoon Update) में 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में भी चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।
बता दें कि मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) की विदाई छत्तीसगढ़ के सभी हिस्से से हो गई है। हालांकि बस्तर में मानसून अभी एक्टिव है। अगले दो से तीन दिनों में बस्तर से मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून के लौटते वक्त इसका असर प्रदेश में है। इसी के चलते उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है।
इस साल कड़ाके की पड़ेगी ठंड
मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) की विदाई लगभग हो गई है। दक्षिण बस्तर में अभी मानसून सक्रिय है। मानसून की वापसी के बाद मौसम ड्राई (शुष्क) होने लगता है। इसके चलते रात में ठंडी का असर होने लगता है। तापमान में भी गिरावट शुरू हो जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। इससे पहले अगले चार दिन बाद प्रदेश में रात के समय में ठंडी का असर शुरू हो जाएगा। इस साल प्रदेश में अच्छी बारिश हो गई है। इसी के चलते इस बार कड़ाके की ठंड भी पड़ने की संभावना हैं।
दिन के तापमान में रही बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Monsoon Update) का दौर थम गया है, हालांकि बस्तर संभाग में चार दिन बारिश होगी। इसके अलावा प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्सों से मानसून की विदाई के बाद मौसम साफ हो गया है।
जहां शुष्क हवाएं चलना शुरू हो गई है। इससे रात के समय में मौसम में हल्की ठंडी घुलने लगी है और तापमान में भी हल्की गिरावट होने लगी है। हालांकि दिन के समय में पारा सामान्य से ऊपर है।
Leave a comment