Policewala
Home Policewala मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ, लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना
Policewala

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ, लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना



नारायणपुर 3 फरवरी 2024/ नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जब यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा, तो उन्हें अपने बचपन की याद आई, जब वे आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्साहित होकर स्वयं हाथ में तीर धनुष थामा और तीरंदाजी में हाथ आजमाया l उन्होंने तीर सटीक निशाने पर लगाए, तो उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री के अचूक निशाने की प्रशंसा की। रामकृष्ण आश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मानुराम उसेण्डी, आयतु पोड़ियाम, ऋषिका ध्रुव तथा अंजलि ध्रुव ने तीरंदाजी के जौहर दिखाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पत्रकारिता की नई पीढ़ी को समाज आशाभरी नजरों से देख रहा है — प्रकाश हिंदुस्तानी

इंदौर मध्य प्रदेश मीडिया के प्रति लोगों की निष्ठा और विश्वास को...

वन स्टॉप सेंटर इंदौर ने नाबालिग को सकुशल परिवार के पास पहुंचाया

इंदौर मध्य प्रदेश माता पिता और किशोरी बालिकाओं के मध्य संवाद बेहद...

गांवों में पंहुच रहा है जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र इंदौर का जागरूकता संवाद

इंदौर मध्य प्रदेश आज दिनांक 19/04/2025 को जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया...