डिंडौरी मध्यप्रदेश
डिण्डौरी। मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सीएम राइज स्कूल शहपुरा में शनिवार को 63 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस योजना का उद्देश्य दूरदराज़ से आने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के मंदिर तक पहुंच में सुविधा देना है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा और खेल में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल और भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने भी योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कुछ छात्रों का चयन जम्मू कश्मीर में होने वाले ‘स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन’ के लिए भी हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल, भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, विद्यालय के प्राचार्य यशवंत साहू, और कई अन्य स्थानीय नेता एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षक अश्वनी साहू ने किया।
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
Leave a comment