मनीष कौशिक बने BJYM उत्तर मंडल के उपाध्यक्ष
BILASPUR- भाजपा बिलासपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है। जिसमे मनीष कौशिक को उत्तर मंडल उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व मनीष भाजयुमो उत्तर मंडल सरकंडा के मंडल मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके है। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए लगातार आंदोलनों में महती भूमिका निभाई थी उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए उन्हें उत्तर मंडल के इस बड़े पद का दायित्व सौंपा गया है |
मनीष ने अपनी नियुक्ति पर बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल , भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर , भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता भाजयुमो ,जिलाउपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये भाजपा पार्टी ही है जहाँ कार्यकर्ताओ की मेहनत को असली सम्मान मिलता है ||
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
