सरवाड़/अजमेर
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा शहर मण्डल संयोजक दुर्गालाल माली के निर्देशन में आज नगरपालिका सरवाड़ में भारत रत्न संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सम्मान दिवस मनाया गया।
मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक ने अम्बेडकर को माल्यार्पण किया व भाजपा नेता शैलेन्द्र जैन ने दीप प्रज्जवलित किया। संचालन कुशल किशोर सोनी ने किया।
अम्बेडकर सम्मान दिवस पर नगरपालिका कर्मचारियों का सम्मान किया गया जिसके तहत महिला कर्मचारियों को माला पहनाई गई व साड़ी भेंट की गई व पुरुष कर्मचारियों को माला पहनाकर साफा पहनाया गया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक,भाजपा नेता शैलेन्द्र जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गा लाल माली, भाजपा नेता कुशल किशोर सोनी,पार्षद प्रहलाद मांदोरिया,गणेश माली, सुरेश माली, महामंत्री कैलाश घारू, सज्जन सिंह राठौड़,उपाध्यक्ष बंटी टाक, मंत्री महेश भटनागर, सूरज माली ,मुस्तफा गोरी, मेहबूब राठौड़,दीपक माली, प्रवीण भटनागर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
रिपोट-शिवशंकर वैष्णव
Leave a comment