मंडला बिछिया, भुआ में डॉक्टर विजय आनंद मरावी के निवास पर भव्य होली मिलन समारोह मनाया गया। दिन भर से शाम तक चले उक्त भव्य कार्यक्रम में नगर एवं ग्रामों से आई हुई मातृशक्तियों द्वारा फाग गायन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के सभी सम्मानीय वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण अंचल भारी संख्या में से आए हुए समस्त कार्यकर्ता बंधुओं ने उक्त होली मिलन पर्व को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित संचालित करने में सभी युवा साथियों का विशेष योगदान रहा। सभी कार्यकर्ताओं के साथ नगर, क्षेत्र और वार्ड नं 14 के समस्त नगरवासी भी मौजूद रहे।
डीजे में होली गीतों की धुन पर सभी के द्वारा नृत्य मनोरंजन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन में डॉक्टर विजय आनंद मरावी जी द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों, क्षेत्रवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नीरज भट्ट जी द्वारा आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट
Leave a comment