Policewala
Home Policewala बी डी एम गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण
Policewala

बी डी एम गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण

फिरोजाबाद

शिकोहाबाद :- भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन बी डी एम गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद में प्रधानाचार्या, स्वालिहा परवीन, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी माधुरी सिंह के संयोजन में किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रोजेक्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों के ज्ञान वृद्धि लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें बाल विज्ञानी लघु शोध के लिए स्थानीय परिवेश की समस्या को चुनकर कार्य कर सकते हैं। जिससे उनकी शोध की प्रवत्ति में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार पारितंत्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रोजेक्ट फाइल का अवलोकन भी किया।
माधुरी सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण में विद्यालय की जूनियर वर्ग में 22 टीम एवं सीनियर वर्ग की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में 02 टीम कु शिल्पी, शीतल, हिमानी, कविता एवं सीनियर वर्ग में 02 टीम यति तिवारी, श्रद्धा, दिव्या, जुबली का चयन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वालिहा परवीन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नीरू यादव ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा भारती, रितिका, इन्दु मिश्रा, वरुण गौड़, हरेन्द्र एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

रिपोर्ट- मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नगरीय पुलिस इन्दौर पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर के मार्गदर्शन में हुआ साईबर पाठशाला का आयोजन

इंदौर मध्य प्रदेश सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर व इन्दौर महिला थाना...

ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

जबलपुर : आज रात्रि 7:30 से 7:42 तक शहर में ब्लैकआउट का...

शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन कल से

मालवा माटी के गौरव पूज्य सदगुरूदेव भगवान पं. कमलकिशोर के नागर में...

मैहर कलेक्टर ने किया प्रदेश की मेरिट सूची में आये जिले के 4 मेधावी छात्र -छात्राओं का सम्मान

  मैहर मध्य प्रदेश मैहर 7 मई 2025/ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश...