Policewala
Home Policewala बाल दिवस पर एम डी जैन इंटर कॉलेज में लगा भौतिक विज्ञान मेला
Policewala

बाल दिवस पर एम डी जैन इंटर कॉलेज में लगा भौतिक विज्ञान मेला

फिरोजाबाद

सिरसागंज:– नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन, प्रभारी नितिन जैन, अंजय जैन के संयोजन में विद्यालय में भौतिक विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 11 के गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग के 190 विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। नीरज कुमार जैन ने सभी साथियों के साथ विद्यार्थियों के पोस्टरों का अवलोकन करते हुए उनकी प्रशंसा की। इसके साथ ही उनसे विषय से सम्बंधित प्रश्न भी पूँछे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अश्वनी कुमार जैन ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के अन्दर सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि होती है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान विषय के विभिन्न प्रकरणों जैसे न्यूटन के नियम, वर्नियर कैलीपर्स, घर्षण, जड़त्व आघूर्ण, विमा, उष्मागतिकी आदि पर अपने पोस्टर प्रस्तुत किए। जिनमें कल्पना ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय एवं ईशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन शैलेन्द्र जैन एवं दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव ने किया। पोस्टर प्रदर्शन में विद्यार्थियों के साथ संजय कटारा, संजीव जैन, विष्णुमणि, परेश जैन, विपुल जैन, मनोज शाक्य एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-एम के शर्मा फिरोजाबाद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनपद शहपुरा में बीपीडीपी पर संग्राम, वार्षिक कार्ययोजना पर दोबारा बैठक क्यों? जनपद सदस्यों ने उठाए सवाल

डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा, डिण्डौरी: जनपद पंचायत शहपुरा में बी.पी.डी.पी. (ब्लॉक पंचायत डेवलपमेंट...

online Task में निवेश का झांसा देकर की जा रही ठगी, सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लगा रहे चपत

इंदौर मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर सेल के पास आई...

मेहंदवानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते 7 ट्रैक्टर जब्त

डिंडौरी मध्यप्रदेश संविधानिक रूप से संशोधित और व्यवस्थित समाचार: शहपुरा क्षेत्र में...

झारिया धर्मशाला, शहपुरा में झारिया सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा (डिंडौरी): झारिया सेवा समिति शहपुरा द्वारा 14 अप्रैल को...

05:20