Policewala
Home Policewala प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया उद्घाटन
Policewala

प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया उद्घाटन

फिरोजाबाद

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लाेक अदालत का उद्घाटन प्रशासनिक न्यायूमर्ति डा० गौतम चौधरी, जज, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए किया
पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित कुल 135 मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर हुआ।


10 दम्पत्तियों ने आपसी मतभेदों को भुलाकर कर एक-दूसरे को फूलों की माला पहना कर नई शुरूआत करने का निर्णय लिया,, जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति डा० गौतम चौधरी के आगमन पर न्यायिक परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फिरोजाबाद, पीयूष सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि न्यायमूर्ति महोदय ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधाें को रोपित किया। सचिव द्वारा प्राधिकरण की उपलब्धियों के विषय में जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद गरीब, असहाय, वंचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सर्वेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।


राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 120425 वादों का निस्तारण किया जिसमें अर्थदण्ड व समझाैता राशि कुल मु०225204359/-रू० है। इनमें से मुख्यतः जनपद न्यायालय द्वारा 10831 वाद, परिवार न्यायालयों द्वारा 135 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 52 वादों का निस्तारण किया गया जिसकी समझौता राशि मु० 37433000/- रू० है। राजस्व न्यायालय द्वारा 39071 वाद निस्तारित किये गये। बैंक द्वारा वसूली योग्य 1485 वादों में 184537000/- रू० की धनराशि का सैटलमेंट किया गया। अन्य विभागों द्वारा 51364वाद निस्तारित किये गये। जनपद न्यायालय फिरोजाबाद न्यायिक अधिकारीगण में श्री हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश द्वारा 03 वाद, श्री सुनील कुमार सिंह-।। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं०1 द्वारा 02 वाद, नवनीत गिरि विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट फिरोजाबाद द्वारा 01 वाद, मुमताज अली स्पेशल जज पोक्सो एक्ट फिरोजाबाद द्वारा 03 वाद, सर्वेश कुमार पाण्डेय-।। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 03 वाद, इफराक अहमद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद द्वारा 373 वाद, अर्चना गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 9 फिरोजाबाद द्वारा 01 वाद, अवधेश कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 04 वाद, जितेन्द्र गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 7 फिरोजाबाद द्वारा 06 वाद, नित्या पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 5 फिरोजाबाद द्वारा 02 वाद, संदीप कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 01 वाद, राजीव सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद द्वारा 03 वाद, अतुल चौधरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 03 वाद, रवि कांत यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 01 वाद निस्तारित किये गये। मजिस्ट्रेट न्यायालयों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिनाक्षी सिन्हा द्वारा 2574 वादों का निस्तारण, सिविल जज सी०डि० प्रेम बहादुर सिंह द्वारा 19 वादों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद डा० निधी यादव द्वारा 1003 वादों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद विनीत कुमार यादव द्वारा 1238 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज सी०डि० कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद नगमा खान द्वारा 182 वादों का निस्तारण, सिविल जज सी०डि० एफटीसी फिरोजाबाद सुशान्त बहल द्वारा 1093 वादों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय सिंह द्वारा 1667 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 4 फिरोजाबाद निमिषा गुप्ता द्वारा 417 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद जावेद द्वारा 03 वादों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी० कोर्ट नं० 1 सागर तायल द्वारा 520 वादों का निस्तारण सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी० कोर्ट नं० 2 स्वेता सोनी द्वारा 100 वादों का निस्तारण, ग्राम न्यायालय टूण्डला धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा 119 वादों का निस्तारण, ग्राम न्यायालय जसराना शिरीश पटेल द्वारा 876 वादों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० शिकोहाबाद नेहा चौधरी द्वारा 13 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 1 शिकोहाबाद अमित कुमार माैर्य द्वारा 215 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 2 शिकोहाबाद उदयन कुमार गौतम द्वारा 203 वादों का निस्तारण, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मुनेश कुमार सिंह द्वारा 22 वादों का निस्तारण व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अनिल प्रताप सिंह द्वारा 30 वादों का निस्तारण किया गया प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने यह संदेश दिया कि अधिकतम वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया जा सकता है।
कार्यक्रम में हरवीर सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद, पीठासीन अधिकारी महेन्द्र सिंह मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविन्द कुमार सिंह-।।, प्रभारी जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साैरभ दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम बदन राम एवं पुलिस अधीक्षक (शहर) रवि शंकर प्रसाद एवं बार के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे

रिपोर्ट-मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

न्यायाधीशों व कोर्ट का तकनीकी स्टाफ भी हुआ विभिन्न साइबर अपराधों से रूबरू।

इंदौर मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश स्टेट ज्यूडिशियल  एकेडेमी जबलपुर द्वारा न्यायाधीशों व कोर्ट...

अमेजिंग वर्ल्ड के तनिष्क गुप्ता का इन्सपायर अवार्ड में चयनित होने पर किया सम्मानित

फिरोजाबाद सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय अमेजिंग वर्ल्ड में इन्सपायर अवार्ड योजना...

इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा में रासायनिक समीकरणों में उलझे परीक्षार्थी

फिरोजाबाद फिरोजाबाद:- जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद, धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में जनपद...