सरवाड़/केकडी़
भाजपा शहर मण्डल सरवाड़ द्वारा आज गांधी चौक में भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक के नेतृत्व में मनाई गई।
शहर महामन्त्री कुशल किशोर सोनी ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक भाजपा के प्रथम अध्यक्ष व भारत के 3 बार प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा व आपने सदेव अपने आदर्शों पर शासन किया।
स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना व नदी जोड़ो योजना आपकी दूरगामी सोच का परिणाम है।
इस जन्मजयंती कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक ,पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली ,शहर महामन्त्री कुशल किशोर सोनी, उपाध्यक्ष कैलाश घारू, मण्डल महामन्त्री नंदकिशोर रेगर,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तापड़िया, बूथ अध्यक्ष सूरज माली बूथ मंत्री दर्शन जैन, किशन सिंह लाखनोत, सुखलाल प्रजापत ,राजकुमार धूपड़, राजू धाकड़ सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यापर्ण करके पुष्पांजलि अर्पित की।
रिपोट: शिवशंकर वैष्णव
Leave a comment