पूज्य प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जाना स्वास्थ्य का हाल
वृंदावन: 14 अक्टूबर 2025
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज आज अचानक वृंदावन पहुँचे। उनका यह दौरा किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि पूज्य प्रेमानंद महाराज जी से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए था।
वृंदावन पहुँचकर धीरेंद्र शास्त्री ने सीधे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनसे मुलाकात की। उन्होंने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थता के बावजूद अपने नित्य सेवाकार्यों और प्रवचनों में संलग्न रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने विशेष रूप से उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
देखने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
जैसे ही यह खबर फैली कि बागेश्वर धाम सरकार वृंदावन में हैं, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सहज अंदाज़ में भीड़ में मौजूद सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने हाथ जोड़कर और मुस्कुराकर सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
दोनों प्रमुख धर्माचार्यों की इस व्यक्तिगत मुलाकात को धर्म और अध्यात्म जगत के लिए एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है। रिपोर्ट अंकित गुप्ता दिल्ली 9785841821
Trending
- दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
- शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व
- सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी
- कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- आगामी त्यौहारों को देखते हुए ,शांति समिति की बैठक संपन्न त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं
- मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
- भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
- बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।







