भोपाल,मध्य प्रदेश
दिनांक-23 अक्टूबर 2024
भोपाल-प्रदेश मै देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया हैं। 07 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
अपर परिवहन आयुक्त ग्वालियर उमेश योग को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। आईपीएस उमेश जोगा रतलाम एसपी रह चुके हैं। इससे पूर्व आईपीएस श्री जोगा एसपी झाबुआ, एसपी रीवा,आईजी चंबल रेंज,आईजी रीवा, एडीजीपी जबलपुर रेंज भी रह चुके हैं।
इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
जबलपुर,देवसा और बड़वानी के भी पुलिस अधीक्षक बदले गए
गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक तीन जिले जबलपुर देवास और बड़वानी के एसपी बदले गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस आयुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।
रिपोर्ट-दिग्विजय सिंह सेंगर
Leave a comment