Policewala
Home Policewala जैन समाज के गजरथ महोत्सव में प्रतिष्ठित होने वाली मूर्तियों की निकाली गई शोभा यात्रा
Policewala

जैन समाज के गजरथ महोत्सव में प्रतिष्ठित होने वाली मूर्तियों की निकाली गई शोभा यात्रा


ब्यूरो चीफ पन्ना मध्यप्रदेश

देवेंद्रनगर में मुनि विशुद्ध सागर महाराज तथा विभव सागर महाराज के संसघ सानिध्य में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नित्य क्रिया विधान की शुरुआत सुबह 4:30 बजे से की गई जिसमें अभिषेक विधि मंडल विधान पूजा की गई इसके उपरांत गुनौर से उपाध्याय विभंजन सागर की भव्य आगवानी की गई। इसके बाद महाराज का आचार्य से समदड़िया ग्राउंड में मिलन हुआ। तत्पश्चात आचार्य द्वारा समस्त नगरवासियों को अपने प्रवचन के माध्यम से जैन समाज को एकता के सूत्र में बंधने के लिए प्ररित किया गया। आचार्य द्वारा बताया गया कि दान और धर्म हमेशा जितना अधिक से अधिक हो सके करना चाहिए इसके उपरांत आचार्य आहार के लिए निकले और आहार उपरांत आचार्य द्वारा दोपहर को माता की गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया। पूरे गाजे-बाजे के साथ 35 मूर्तियों को जिनकी अभी प्रतिष्ठा होनी है उन सभी मूर्तियों को आचार्य के सानिध्य में शोभायात्रा के रूप में मंदिर प्रांगण से लेकर पंचकल्याणक स्थल तक ले जाया गया। इन सभी मूर्तियों की प्रतिष्ठा कर मंदिर जी में रखा जाएगा।
कार्यक्रम के प्रमुख प्रतिष्ठाचार्य प्रतिष्ठा चक्रवर्ती बाल ब्रह्मचारी पंडित धर्मचंद्र शास्त्री दिल्ली एवं सहयोग हेतु पं. संकेत जैन (विवेक) देवेंद्र नगर, ब्रम्हचारी अक्षय भैया मुंबई के निर्देशन में समस्त विधि-विधान पूर्वक प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी तथा संगीतकार अरविंद शास्त्री सागर के माध्यम से भक्ति कराई जाएगी। उक्त कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष इंद्रकुमार जैन, महामंत्री रवि जैन, अक्षय जैन मनीष जैन, राजीव जैन, नाती संजीव जैन, श्रेयांश जैन(धन्ने), रिषभ जैन (पप्पू), गजरथ कमेटी के अध्यक्ष डॉ प्रमोद जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम 26 मार्च तक चलेंगे पंच कल्याण महोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जैन समाज परिवार के लोग हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

क्या आपको भी बैंक अधिकारी का आया है कॉल?, “तो हो जाएं सावधान”

इंदौर मध्य प्रदेश वर्ष 2025 में बैंक अधिकारी बताकर ठगी करने वालों...

इंदौर पुलिस के साइबर जागरूकता के महाअभियान ने छुआ एक और शिखर।

इंदौर मध्य प्रदेश एडिशनल डीसीपी श्री राजेश दंडोतिया ने Delhi Public School...

महिलाओं के अधिकार और कानून को जानकारी होना अतिआवश्यक: महिला बाल विकास विभाग

इंदौर मध्य प्रदेश आज दिनांक को जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया के...