Policewala
Home Policewala जल गंगा संवर्धन अभियान तहत कुएं के रिचार्ज के लिए गड्ढे का किया जा रहा निर्माण
Policewala

जल गंगा संवर्धन अभियान तहत कुएं के रिचार्ज के लिए गड्ढे का किया जा रहा निर्माण

कुएं के पास गड्ढे के निर्माण से पानी के लेवल में होगी वृद्धि

मंदसौर 7 मई 25/ जिले में जल गंगा सवंर्धन अभियान” लगातार किया जा रहा है। यह अभियान लगातार 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर मनरेगा से नये तालाब बनाये जा रहे है, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। साथ ही वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत जिले में कुएं के रिचार्ज के लिए गड्ढे का निर्माण किया जा रहा है।

              

अभियान को सभी के सहयोग से जन आंदोलन के रूप में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। अभियान में जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के तहत शुरूआत में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं। यह जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है। जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया गया है। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यों की शुरूआत की गई है। नदी-नालों एवं तालाबों की साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही कुएं, बावड़ियों से गाद निकालने का भी कार्य किया जा रहा है। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में जन सहयोग से जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। जन अभियान परिषद के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर-जीतेन्द्र सिंह प्रितेश फरक्या मंदसौर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नगरीय पुलिस इन्दौर पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर के मार्गदर्शन में हुआ साईबर पाठशाला का आयोजन

इंदौर मध्य प्रदेश सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर व इन्दौर महिला थाना...

ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

जबलपुर : आज रात्रि 7:30 से 7:42 तक शहर में ब्लैकआउट का...

शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन कल से

मालवा माटी के गौरव पूज्य सदगुरूदेव भगवान पं. कमलकिशोर के नागर में...

मैहर कलेक्टर ने किया प्रदेश की मेरिट सूची में आये जिले के 4 मेधावी छात्र -छात्राओं का सम्मान

  मैहर मध्य प्रदेश मैहर 7 मई 2025/ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश...