फिरोजाबाद
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा लखनऊ के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद के निर्देशानुसार आज दिनांक 06-10-2023 को समय 11:30 बजे कोटपा एक्ट के अन्तर्गत गठित कमेटी के सामंजस्य से जनपद न्यायालय प्रांगण में धुम्रपान, गुटका, तम्बाकू आदि बीडी, सिगरेट रोकथाम अभियान चलाया गया।इस अभियान में कमेटी के सदस्य अवधेश पाण्डेय अपर जिला जज कोर्ट नं० 2, यजुवेन्द्र विक्रम सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद, सुधीर शर्मा उपाध्यक्ष, योगेन्द्र सिंह बघेल महासचिव व सुश्री शीबा खान मनोनीत महिला सदस्य बार एसोशिएसन फिरोजाबाद द्वारा जनपद न्यायालय प्रांगण में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जो जनमानस तम्बाकू का सेवन करते हुए पाये गये उन पर कोटपा एक्ट के अन्तर्गत 43 लोगों पर 4500/- रू० का जुर्माना लगाया गया व चेतावनी देकर उन्हें तम्बाकू का सेवन न करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रिपोर्ट- मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
Leave a comment