Policewala
Home क्षेत्रीय खबर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल टला पर पद लेने की जुगत पूरे ज़ोरों पर
क्षेत्रीय खबर

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल टला पर पद लेने की जुगत पूरे ज़ोरों पर

छत्तीसगढ़

रायपुर 27 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएँ जोरों पर हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 12 मंत्री कार्यरत हैं, जिसमें से बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफ़े के बाद एक जगह और ख़ाली हो गई है।हरियाणा फार्मूले के अनुसार राज्य में सीएम के अलावा अधिकतम 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। याने कुल 3 मंत्रियों को और केबिनेट में जगह मिल सकती है।
मुख्यमंत्री साय ने संकेत दिया है कि नगरीय निकाय चुनावों के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। उन्होंने कहा, “हम नगरीय निकाय चुनावों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार करेंगे।”
सूत्रों के अनुसार, इन रिक्त मंत्री पदों के लिए छह दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। इनमें से कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। चर्चा में आ रहे नामों में राज्य भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव , गजेन्द्र यादव, विधायक उत्तर रायपुर पुरंदर मिश्रा, नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी तथा वरिष्ठ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूणत व अजय चंद्राकर के नाम ज़ोरों पर चर्चा में हैं। किरण सिंहदेव अभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। यदि किरण सिंहदेव मंत्री बनते हैं तो शिवरतन शर्मा और अनुराग सिंहदेव में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है। वैसे प्रदेश अध्यक्ष के लिये सौरभ सिंह का नाम भी चर्चा में बताया जा रहा है।
मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच, भाजपा प्रदेश कार्यालय में गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता संभावित विस्तार को लेकर रणनीति बना रहे हैं।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का ध्यान रखा जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके।

नगरीय निकाय चुनावों के परिणामों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह विस्तार राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

( राजीव खरे चीफ ब्यूरो छत्तीसगढ़)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मृतक के परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

नारायणपुर, 31 जनवरी 2025 राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त...

भाजपा विधायक विनायक गोयल का परिवारवाद के खिलाफ बयान, पार्टी अध्यक्ष से पत्नी को चुनाव नहीं लड़ाने की अपील

जगदलपुर चित्रकोट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल ने भाजपा के जिला अध्यक्ष...

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के महापारायण दिन को स्मृति दिवस के रूप में मनायेगा इंदौर जैन समाज

इंदौर मध्य प्रदेश 2 से 16 फ़रवरी तक स्वास्थ्य शिविर-सम्मेद शिखरजी की...