Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.43.25

दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध

February 26, 2026
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.47.33 1

शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व

February 26, 2026
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.22.26

सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी

February 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
  • शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व
  • सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी
  • कलेक्‍टर आशीष तिवारी  ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
  • आगामी त्यौहारों को देखते हुए ,शांति समिति की बैठक संपन्न ‌ त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं
  • मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
  • भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
  • बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान । 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा—मेरी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की यात्रा
क्षेत्रीय खबर

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा—मेरी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की यात्रा

policewalaBy policewalaFebruary 4, 2026No Comments11 Views
web.whatsapp 4

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा—मेरी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की यात्रा

रायपुर।छत्तीसगढ़ का भविष्य नई प्रेरक ऊर्जा से भरा हुआ है। यहां के बच्चों में अपार प्रतिभा, जिज्ञासा और सीखने की तीव्र इच्छा है। यह बात गगनयात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने जिला प्रशासन रायपुर के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत ग्राम राखी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कही।
श्री शुक्ला ने “राम-राम छत्तीसगढ़” के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों के जिज्ञासापूर्ण और रोचक प्रश्नों के सहजता से उत्तर दिए। उन्होंने स्मरण कराया कि 5 सितंबर 2025 को भी उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से छत्तीसगढ़ के बच्चों से संवाद किया था, जहां बच्चों के सवालों ने उनकी जिज्ञासा और सीखने की ललक को दर्शाया था।
संवाद के दौरान कक्षा नवमीं की छात्रा किरण भास्कर ने चंद्रमा पर कदम रखने वाली भारत की प्रथम नागरिक बनने का सपना साझा किया। इस पर श्री शुक्ला ने उसकी सराहना करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करना, सेहत का ध्यान रखना, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।web.whatsapp 6
कॉमर्स संकाय की छात्रा काजल साहू ने बड़े सपने देखने और मेहनत व किस्मत की भूमिका को लेकर प्रश्न किया। श्री शुक्ला ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, किस्मत भी मेहनत से ही बनती है। उन्होंने काजल की हिचक दूर करते हुए उसे सहज महसूस कराया और मन से सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया, जिससे दोनों के बीच एक प्रेरक संवाद देखने को मिला।web.whatsapp 7
मैकेनिकल इंजीनियर प्रीति मंडल के मानसिक तैयारी से जुड़े प्रश्न पर श्री शुक्ला ने निरंतरता, मानसिक मजबूती और विपरीत परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने को आवश्यक बताया। वहीं, एस्ट्रोनॉट बनने के पहले कदम के रूप में अनुशासन को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए पढ़ाई और खेलों के बीच संतुलन पर भी जोर दिया।web.whatsapp 5
पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि पृथ्वी बेहद सुंदर है और टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे भारत की यात्रा थी। उन्होंने 320 परिक्रमा में लगभग 1.4 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की और प्रतीकात्मक रूप से हर भारतवासी के हिस्से का 100 मीटर सफर पूरा किया। इस मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आज भारत का बच्चा एस्ट्रोनॉट बनने का सपना देखने लगा है।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी एक पहल नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो युवाओं के सपनों को आकाश से आगे अंतरिक्ष तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत रायपुर जिले के 300 से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी जा चुकी है।
कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, आईडीवायएम के अध्यक्ष व सह-संस्थापक श्री रत्नेश मिश्रा, हेड ऑफिसर शिव सिंह भदोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: प्रवीण शर्मा

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.22.26

सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी

February 26, 2026
WhatsApp Image 2026 02 26 at 19.22.50 2

भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा

February 26, 2026
WhatsApp Image 2026 02 26 at 19.21.05

बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान । 

February 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026513
ab192098 0656 45ed 89ed 71d512a9e403

बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रामकिशोर कावरे पर ही कार्रवाई क्यों

February 13, 2026390
166d66dc d293 4420 b733 2ef8f69a914e

डिंडौरी मे रिश्वत मांगने वाले रोजगार सहायक को 5 वर्ष सश्रम कारावास

December 10, 2025369
web.whatsapp 21 1

ई-उपार्जन केंद्र में भूमि फर्जीवाड़ा अन्य की कृषि भूमि को अपनी बताकर धान विक्रय और किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण का गंभीर मामला

December 30, 2025317
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.43.25 Policewala

दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध

By policewalaFebruary 26, 202619

दमुआ पुलिस थाने मैं आज दिन गुरुवार 26 फरवरी 2026 को शान्ति समिति की बैठक…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.47.33 1

शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व

February 26, 2026
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.22.26

सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी

February 26, 2026
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.13.41

कलेक्‍टर आशीष तिवारी  ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

February 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.43.25

दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध

February 26, 2026
WhatsApp Image 2026 02 26 at 20.47.33 1

शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व

February 26, 2026
Visitors
1490117
This Month : 27039
This Year : 62034
Total Users : 1064354
Views Today : 616
Total views : 5167482
Who's Online : 11
Server Time : 2026-02-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.