छत्तीसगढ़
कोंडागांव, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग ने पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया। यह पुरस्कार बच्चों को उनके असाधारण कार्यों और योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
हेमवती को यह सम्मान जूडो में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और छत्तीसगढ़ के लिए गौरवशाली क्षण लाए हैं।
पुरस्कार समारोह के दौरान हेमवती ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए प्रेरणा है कि मैं अपने खेल और मेहनत को और बेहतर बना सकूं। मैं इसे अपने गुरुजनों और परिवार को समर्पित करती हूं, जिन्होंने मुझे हर कदम पर समर्थन दिया।”
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेमवती को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने हेमवती की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेमवती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. CM साय ने कहा कि यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है। हेमवती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।
कोंडागांव में हेमवती की इस उपलब्धि को लेकर जश्न का माहौल है। उनके परिवार और स्थानीय लोगों ने इसे गर्व का क्षण बताया। हेमवती ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।
हेमवती की यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गई है और उन्होंने राज्य को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।
( राजीव खरे चीफ ब्यूरो छत्तीसगढ़)
Leave a comment